संत समागम

इस क्षेत्र पर आचार्यश्री विद्यासागर जी, आचार्यश्री वर्धमानसागरजी, आचार्यश्री देवनंदीजी, आचार्यश्री पद्मनंदीजी, आचार्यश्री विरागसागरजी, आचार्यश्री ज्ञानसागर जी, आचार्यश्री विशुद्धसागर जी, आचार्यश्री विभवसागरजी, आचार्यश्री विनिश्चयसागर जी मुनिश्री नेमिसागरजी, मुनिश्री समयसागर जी, मुनि श्री सुधा सागर जी ,मुनि श्री अभय सागर जी, मुनि श्री विनिश्चय सागर जी सहित कई मुनि संघ एवं आर्यिका अनंतमती माताजी, आर्यिका विशाश्री माताजी, आर्यिका गुरुमती माताजी, आर्यिका प्रशांतमती माताजी, गणनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी के साथ कई अन्य संघ भी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर इस क्षेत्र का अतिशय वर्धन कर चुके हैं।

मुनिश्री सरलसागर जी महाराज का वर्ष 2019 का चातुर्मास सानंद सम्पन्न हुआ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा पुरासम्पदा का अवलोकन
मई 2018 में अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में आचार्य भगवंत द्वारा नवागढ़ में संगृहीत पुरासम्पदा का अवलोकन किया गया। आचार्यश्री ने ब्र. जयकुमार जी 'निशांत' को क्षेत्र के विकास एवं पुरातात्विक धरोहरों को लेकर संबंधित दिशा निर्देश प्रदान किये।