श्री गुरुकुलम् नवागढ

शिक्षा सत्र 2025-2026 : सूचना [Circulars]

प्रतिष्ठा पितामह पं. श्री गुलाबचंद जी 'पुष्प' की पुण्य स्मृति में ब्र. जयकुमार 'निशांत' एवं पुष्प परिवार के सहयोग से एवं नवागढ समिति द्वारा संचालित श्री गुरुकुलम्

श्री नवागढ़ गुरुकुलम् नियमावली विवरण
______________________________________________________________________________________________________________

श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के शिक्षक का कर्तव्य चार्ट विवरण
______________________________________________________________________________________________________________

27 मार्च 2026: छात्रों के निरंतर अध्ययन बाबत्... विस्तृत विवरण देखें
______________________________________________________________________________________________________________

25 मार्च 2026: शैक्षणिक सत्र 2025-2026 ग्रीष्मकालीन अवकाश बाबत्...
सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ गुरुकुलम् का शैक्षणिक सत्र 2025-2026 दिनांक 31/03/2026 को समाप्त हो रहा हैं। तथा दिनांक 02/04/26 से दिनांक 18/04/26 तक सभी विद्यार्थीयों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जा रहा हैं। अतः सभी अभिभावक दिनांक 02/04/2026 को संस्था में आकर अपने अपने बच्चों को ले जा सकते हैं तथा नवीन शैक्षणिक सत्र दिनांक 20/04/2026 से प्रारंभ हो रहा है तो सभी अभिभावकों को दिनांक 18/04/26 तक अपने-अपने बच्चों को संस्था में बापिस भेजना हैं। - आदेशानुसार श्री नवागढ़ गुरुकुलम् कार्यालय
______________________________________________________________________________________________________________

31 दिसंबर 2025: छात्रों द्वारा छात्रों के अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन बाबत्...
सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07/01/2026 को अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में छात्रों द्वारा अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है अतः सभी अभिभावकों को दिनांक 07/01/26 को प्रातः 08:00 बजे अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में आना अति आवश्यक है एवं जो अभिभावक प्रातः कल आने में असमर्थ है वो 06/01/26 को सायं कल में पधारें एवं कार्यक्रम के पश्चात आप अपने बच्चे को ले जा सकते है।एवं गुरुकुलम में शीतकालीन अवकाश 08/01/2026 से 15/01/2026 तक होना सुनिश्चित हुआ है, तथा हर हालत में 16/01/2026 को अपने बच्चों को वापस पुनः गुरुकुल में छोड़ना है विलम्ब की स्थिति में जैसा पेरेंट्स टीचर मीटिंग में निर्धारित हुआ था उसे अनुसार आपको अर्थदंड भरना होगा, एवं आगे के किसी भी प्रकार के अवकाश पर विचार नहीं किया जाएगा। - आदेशानुसार श्री नवागढ़ गुरुकुलम् कार्यालय
______________________________________________________________________________________________________________

08 अक्टूबर 2025: नवागढ़ गुरुकुलम में दीपावली का अवकाश बाबत्...
सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि नवागढ़ गुरुकुलम में दीपावली का अवकाश 18/10/2025 से 25/10/2025 तक होना सुनिश्चित हुआ है सभी अभिभावक दिनांक 17/10/2025 को दोपहर 02:00 बजे के बाद आकर के अपने-अपने बच्चों को ले जा सकते हैं तथा हर हालत में 26/10/2025 को अपने बच्चों को वापस पुनः गुरुकुल में छोड़ना है अन्यथा की स्थिति में जैसा पेरेंट्स टीचर मीटिंग में निर्धारित हुआ था उसे अनुसार आपको अर्थदंड भरना होगा। - आदेशानुसार श्री नवागढ़ गुरुकुलम कार्यालय
______________________________________________________________________________________________________________